Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आयुुष्मान योजना से दो अस्पताल बाहर, 10 निलंबित

काशीपुर(उद सवांददाता)। उत्तराखंड में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से निःशुल्क इलाज के लिये सम्बद्ध दो प्राइवेट अस्पतालोें को बाहर कर दिया गया है तथा दस अस्पतालों की सम्बद्धता निलम्बित कर दी गयी हैै। सूचना अधिकार के अन्तर्गत अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के प्रदेश कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना सेे यह खुलासा हुआ हैै। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन नेे अटल आयुुष्मान उत्तराखंड योजना कार्यालय, देहरादून से आयुष्मान योजना से सम्बन्धित विभिन्न सूूचनायें मांगी थी इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारीध्प्रशानिक अधिकारी पूनम चन्देेेल नेे अपनेे पत्रंक 274 दिनांक 15 जून 2019 से सूचना उपलब्ध करायी हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना केे अनुसार प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योेजना सेे सम्बद्ध दो अस्पतालोें को नियमों का उल्लंघन करनेे के आधार पर हटा दिया गया हैै। इसमें 13 मई 2019 को आस्था हास्पिटल, जनपद उधमसिंह नगर तथा 25 मई कोे र्पि्रया हास्पिटल जनपद हरिद्वार को हटाया गया हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार दस प्राइवेट अस्पतालों के विरूद्ध जांच व कार्यवाही की गयी हैै और उन्हें योजना से निलंबित किया गया हैै। इसमें 25 मई 2019 को जसपुर मैट्रो अस्पताल जसपुर को निलंबित किया गया हैैै। इसके उपरान्त 01 जून 2019 को काशीपुर के सहोता मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल, अली नर्सिंग होम, रूद्रपुर के कुशन हास्पिटल, हरिद्वार के जीवन ज्योति हास्पिटल, देहरादून के विनोद आर्थो क्लीनिक तथा रामनगर के ब्रजेश हास्पिटल को निलम्बित किया गया है। 4 जून को अरोग्य मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल रूड़की तथा 10 जून को देवकी नन्दन हास्पिटल काशीपुर तथा जनसेेवा हास्पिटल काशीपुर को निलंबित किया गया हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अस्पतालों के विरूद्ध कार्यवाही राज्य हैल्थ अथिकरण एवं संबंधित र्प्राइवेट चिकित्सालय के मध्य हस्ताक्षरित अनुबंध में वर्णित नियमों के आधार पर की गयी हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूूचना के अनुुसार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना केे अन्तर्गत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के शुल्क का भुगतान राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *