Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जमीनी विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

काशीपुर(उद सवांददाता)। जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से महेंद्र नगर नेपाल निवासी अर्जुन मेहता 38 वर्ष पुत्र सिंह वीर मेहता पिछले लगभग 7 वर्षों से यहां मोहल्ला काजीबाग ट्रांसफार्मर के समीप निवासी प्रमोद के मकान में किराए पर रहकर एक कलर लैब में टैक्नीशियन के तौर पर काम करता था। पिछले कुछ दिनों से पैतृक गांव में जमीनी विवाद को लेकर अर्जुन काफी परेशान रहा करता था। बताया गया कि इसी को लेकर शनिवार की रात डड्ढूटी खत्म करने के बाद गुमसुम कमरे में लेट गया और देर रात तार से कमरे में लगे पंखे से फांसी पर झूल गया। सुबह दुकान पर लेट पहुंचने पर जब साथ में काम करने वाली युवती ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *