August 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांधी पार्क के समीप खड़ी ठेली में लगायी आग

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गांधीपार्क के समीप खड़ी एक ठेली में कुछ लोगों ने आग लगा दी। वार्ड 22 रम्पुरा निवासी रामचन्द्र राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांधीपार्क के समीप गोलगप्पे की ठेेली लगाता है। गतरात्रि कुछ लोगों ने ठेली में आग लगा दी और फरार हो गये। पीड़ित ने कहा कि ठेली जलने से उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *