Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुनर्वास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुर्नवास की मांग को लेकर किच्छा बाईपास मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने उजाड़े गये परिवारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। रोषित लोगों का कहना है कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से एफसीआई गोदाम के सामने परिवार सहित झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और उनके पास सभी प्रमाण पत्र व बिजली मीटर भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उन्हें पुलिस द्वारा उजाड़ा गया जिसके पश्चात गत 1जून को सांसद अजय भट्ट ने उन्हें इसी स्थान पर बसाने की बात कही। लेकिन इस स्थान पर प्रशासन ने बाजार लगाने की अनुमति दे दी। कुछ परिवारों को रम्पुरा में बसाया गया जहां बीते दिनों हुई वर्षा में सारा सामान बह गया और लोगों की बमुश्किल जान बची। लोगों ने सभी परिवारों को एफसीआई गोदाम के सामने बसाने का आग्रह किया। इस दौरान रूप सिंह, परितोष, झंडू लाल, विजय, बीरबल, उमेद, मनोज, अजय, निताई, शुभम, सावित्री, शंकर, कमला, सूरज, लाखन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *