Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः गदरपुर मार्ग पर ग्राम लम्बाखेड़ा के पास तीव्र गति से जा रहे डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक डम्पर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नबाबगंज निवासी 40वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र सतविंदर सिंह ट्रक चालक था। आज प्रातः वह बाइक से गदरपुर की ओर जा  रहा था कि मार्ग में ग्राम लम्बाखेड़ा के समीप अज्ञात डम्पर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें सर्वजीत सिंह डम्पर की चपेट में आ गये और लहूलुहान होकर सड़क पर आ गिरा और कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तत्काल पश्चात डम्पर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से विस्तार से जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में थे जबकि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *