Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्ची की मौत

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात बच्ची की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला किला निवासी एक व्यक्ति ने लगभग 6 माह पूर्व अपनी नवजात पुत्री अपने साले को गोद में दे दी थी। गत सायं नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *