Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सट्टे की खाईबाड़ी में लिप्त दो गिरफ्तार

गदरपुर, 15 जून(उद संवाददाता)। घर के बंद कमरे में सट्टे की खाईबाडी किये जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मार दो लोगों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दबोचे गये दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं जो काफी अर्से से सट्टे की खाईबाडी में लगे हुए थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को वार्ड नं0-9 में एक घर में कुछ समय से सट्टे की खाईबाडी की सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद ने सिपाही राजेन्द्र बगडवाल एवं प्रेमपुरी के साथ इस्लामनगर वार्ड नं0-9 में मकसूद हुसैन के घर पर छापा मार कार्यवाही की। पुलिस को घर के अंदर एक कमरे में सट्टðे की खाईबाडी में लगे मकसूद हुसैन और फरीद हुसैन को दबोचने में कामयाबी मिल गई। पुलिस ने मौके से सट्टðा पर्चियों के अलावा एक डायरी-पेन एवं 7 हजार 200 रूप्ये की नकदी भी बरामद की। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाने लाया गया जहां उनके िखलाफ 13-जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने बताया कि मकसूद हुसैन एवं फरीद हुसैन पिता-पुत्र हैं जो काफी समय से सट्टðे की खाईबाडी में लगे हुए थे। शनिवार को दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *