February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंदिरानगर वासियों ने मण्डल कार्यालय पहुंच कर रखा पक्ष

हल्द्वानी। इंदिरानगर के 118 लोगों ने रेलवे विभाग के इज्जतनगर बरेली मंडल कार्यालय में अपनी तारीख पर हाजिर होकर केस की पैरवी की। सभी लोग पूर्व सभासद शकील सलमानी के नेतृत्व में इज्जतनगर बरेली स्थित रेलवे विभाग के मंडल कार्यालय चौथी तारीख पर पहुंचे। जहां केस संख्या 1000 से 1117 तक सुनवाई हुई। रेलवे विभाग ने सभी लोगों को अगली तारीख 11 दिसंबर 2018 की दी जो पांचवीं तारीख होगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद शकील सलमानी ने बताया कि जून 2018 व जुलाई 2018 में छह तारीखों में सभी लोगों की सुनवाई पूरी हुई है और सभी केस संख्या 1 से लेकर 1117 तक सुनवाई पूरी हो गई है। उनका कहना था कि रेलवे बार- बार तारीखें देकर लोगों का शोषण कर रहा है। उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों से अपने भेजे गए नोटिसों को निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से असलम, शाहनवाज, नौसाद, इलियास अहमद, फरियाज अहमद, दिलशाद अहमद, शमशाद हुसैन,मो- शौकत,आईशा,नसीम बानो,अजहर जहां, मेहराज जहां आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *