Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फायरिंग का आरोपी तंमचे समेत दबोचा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को दबोच लिया और उसकी निशान देही पर घटना में उपयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी गश्त पर थे इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि फायंरिग की घटना में शामिल एक आरोपी किच्छा बाईपास मार्ग में छिपा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता भूमबंगला निवासी राहुल कश्यप पुत्र छोटेलाल बताया। पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि उसकी प्रीतविहार कालोनी निवासी गोपाल कोली से पुरानी रंजिश है। उसे मारने के लिये उसने फायर किया लेकिन वह बच गया। पुलिस ने राहुल की निशान देही पर घटना में उपयोग किया गया तमंचा किच्छा बाईपास मार्ग पर भेल फैक्ट्री की दीवार के किनारे झाड़ियों में थैली में लिपटा बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *