Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल में महिला के साथ पकड़ा गया भाजपा नेता

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गत रात्रि पुलिस ने होटल में छापामार संदिग्ध हालत एक महिला और पुरूष को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों फर्जी आईडी से होटल में रह रहे थे। पुलिस ने दोनो का चालान कर दिया। महिला के साथ पकड़ा गया व्यक्ति भाजपा नेता है। गत रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल में देह व्यापार हो रहा है। जिस पर एसआई सतीश कापड़ी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और सूचना के आधार पर जब उन्होंने होटल का कमरा खुलवाया तो वहां शक्तिफार्म निवासी एक महिला और शिमला पिस्तौर निवासी एक युवक पाये गये। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि परिचित होने के नाते वह होटल में आये हैं। जब होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो दोनों ने फर्जी आईडी पर होटल में अपना परिचय लिखवाया था। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पकड़ा गया युवक एक भाजपा नेता है और महिला तीन बच्चों की मां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *