Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। आज दोपहर टांडा मार्ग पर एस मोड़ के समीप अनियंत्रित कार मार्ग किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर चैकी प्रभारी सुशील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक के शव को कार से निकालकर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया। युवक के पास से बरामद ड्राईविंग लाइसेंस के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर टांडा मार्ग पर एस मोड़ के समीप रूद्रपुर से हल्द्वानी तीव्र गति से आ रही कार संख्या एचआर 38 एनटी 8134 का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार चालक को गम्भीर चोटें आ गयी। आस पास गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चैकी प्रभारी सुशील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार चालक युवक को बाहर निकाला और उसे तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पास से बरामद ड्राईविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त ग्राम भट्टी रामपुर निवासी टिंकल पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गयी। सुशील कुमार ने बताया कि रामपुर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया और मृतक युवक के परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंचाई गयी। सूचना मिलते ही परिजन यहां चिकित्सालय और टिंकल का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *