Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर रामपाल सिंह, मुख्य नगर आयुत्तफ़ जय भारत सिंह एवं उप नगर आयुत्तफ़ रिंकू बिष्ट ने नगर निगम प्रांगण में अधिकारियों, पार्षदों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रें को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई। तत्पश्चात जागरूकता रैली निकाली गयी जो निगम कार्यालय से प्रारम्भ होकर दीनदयाल चौक, अंबेडकर चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके पश्चात दूधिया मंदिर कन्या छात्रवास में अधिकारियों, पार्षदों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रें के साथ सेल्फी विथ ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, अशोक, पपीता, अमलतास व कटहल आदि के 115 वृक्षों का रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान महेश पाठक, संजय शर्मा, बीसी रेऽाडी, राम सिंह, कपूर सिंह, टी के राय, आशा, गौतम, अम्बर सिंह, विनय विश्वास, राजेश जग्गा, शैलेंद्र रावत, राम किशन कोली, सुनील कुमार बाबा, बिधान राय, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *