Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से मुरादाबाद के युवक की मौत

उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो

रूद्रपुर। मध्यरात्रि निकटवर्ती ग्राम लालपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गयी जिसकी शिनाख्त मुरादाबाद निवासी के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि युवक ग्राम लालपुर में सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तीव्र गति से जाते अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक युवक की जेब से बरामद आधार कार्ड के द्वारा मृतक की शिनाख्त सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी 30वर्षीय आशुतोष पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता की तो उनका कहना था कि आशुतोष आगरा में परीक्षा देकर विगत दिवस मुरादाबाद वापस आ रहा था। रेल में नींद आ जाने के कारण संभवतः वह बरेली उतरने के बजाय किच्छा उतर गया जहां वह पैदल लालपुर की ओर जा रहा होगा। परिजनों ने फोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त आशुतोष के रूप में की है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *