Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला अस्पताल में फर्जी चिकित्सक दबोचा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गतरात्रि जिला चिकित्सालय में स्वयं को सर्जन बताकर महिला रोगियों से अश्लील हरकतें कर रहे युवक को शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गतरात्रि एक युवक नशे की हालत में जिला चिकित्सालय आ पहुंचा और दो मंजिल पर स्थित वार्ड में गया जहां उपचार के लिए आयी घायल महिलाएं भर्ती थीं। बताया जाता है कि युवक महिला वार्ड में पहुंचकर महिलाओं से लगाये गये टांकों के बारे में पूछताछ करने लगा और उनके कपड़ों से छेड़खानी करने लगा। जबमहिलाओं ने इसका विरोध किया तो युवक क्रोधित हो गया जिस पर महिलाओं ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर जिला चिकित्सालय में तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर आ गये। स्वयं को घिरा पाकर युवक मौके से भाग खड़ऋा हुआ और दोमंजिल पर ही स्थित लावारिस रोगी वार्ड में जा घुसा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचकर घटना की सूचना चिकित्साधिकारियों के साथ ही सिडकुल चैकी पुलि सको दी। सूचना मिलने पर चैकी प्रभारी केजी मठपाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पकड़े गये युवक से सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पता ग्राम जयखाल भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी कैलाश चन्द बहुगुणा पुत्र स्व. खीमा नंद बताया। उसका कहना था कि वह ओमैक्स कालोनी स्थित करी सिंह रेस्टोरेंट में काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही रेस्टोरेंट स्वामी से भी युवक के संदर्भ में पूछताछ की गयी। समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस हिरासत में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *