Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हथियारों की नोक पर युवक से लूटी बाईक

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विगत रात्रि काशीपुर मार्ग पर चार युवकों ने हथियार दिखाकर बाईक सवार युवक को जबरन रूकवा लिया और उससे मारपीट कर उसकी बाईक लूट ली तथा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। शांति बिहार कालोनी निवासी सतेन्द्र सिंह पुत्र श्योराज सिंह ने बताया कि गत 28 मई की रात्रि वह अपनी बाईक संख्या यूके 06 एपी 1355 पर सवार होकर रोडवेज से काशीपुर मार्ग की ओर जा रहा था। पुल के समीप करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सतेन्द्र का आरोप है कि उक्त युवकों ने हथियार दिखा कर उसकी बाईक लूट ली और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना में उसके सिर पर गम्भीर चोटें आ गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *