August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के खुलासे को कोतवाल का घेराव

रूद्रपुर। बीते दिनों मोहल्ला रम्पुरा वार्ड 22 में भाजपा नेता छेदालाल के आवास पर हुई लाखों की चोरी के खुलासे की मांग को लेकर आज मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में तमाम लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल कैलाश भट्ट का घेराव किया। मेयर ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पायी है जिससे न सिर्फ मोहल्लेवासियों में रोष है बल्कि पुलिसकर्मियों की निष्क्रिय कार्यप्रणाली भी उजागर हो रही है। बढ़ती चोरियों से लोगों में भय का माहौल है। कोतवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले के खुलासे के लिए जुटी है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। इस दौरान नेत्रपाल मौर्य, रामकिशन कोली, छेदालाल, महावीर, शैलेंद्र कोली, मोहन, बिट्टू शर्मा, गोपी सागर, चन्द्रपाल कोली, हरीश चैधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *