February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विस अध्यक्ष का काशीपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

काशीपुर, 4 जुलाई। पांच दिवसीय कुमायूं भ्रमण पर आज उत्तराऽंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का काशीपुर पहुंचने पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा है कि उत्तराऽंड राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के बजट सत्र को सत्र को ऐतिहासिक पहल बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार के लिए तन मन धन से कार्य करना चाहिए। तभी हम एक अच्छे प्रदेश की कल्पना को साकार कर सकते हैं। श्री अग्रवाल ने उत्तराऽंड विधानसभा द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने एवं विभिन्न समितियों के माध्यम प्रदेश के हित में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर
नरेंद्र मानस, राज, दीपिका, मंजू यादव, रवि पाल, मनोज प्रजापति, मनोज छाबड़ा, विजेंद्र पाल, इंतजार हुसैन एवं बृजेश बनकोटी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *