February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भोले के जयघोषों के साथ अमरनाथ रवाना हुआ जत्था

रूद्रपुर। अमरनाथ यात्रियों का दल बीती शाम जयकारों के साथ रवाना हो गया। श्रद्धालुओं ने जत्थे को फूल मालाओं पहनाकर रवाना किया। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल की ओर से आयोजित 18वीं अमरनाथ यात्र के लिए 61 यात्रियों का दल बीती शाम बम भोले के जयघोषों के बीच रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इससे पूर्व जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं का मॉडल कालोनी स्थित शिव मंदिर में जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें मंगलमय यात्र के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर भी विधायक राजकुमार ठुकराल ठुकराल सहित अन्य लोगों ने अमरनाथ यात्रियों का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उन्हें जयघोषों के बीच यात्र के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि अमरनाथ यात्र करोड़ों हिंदूओं की अटूट आस्था का केंद्र है। हर वर्ष इस क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दशन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रओं से मन में नई उर्जा का संचार होता है और धार्मिक भावनाओं का विकास होता है। उन्होंने यात्र के आयोजन के लिए अमरनाथ सेवा मण्डल के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान यात्रियों को विदा करने वालों में भाजपा पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, तारा चन्द्र अग्रवाल, जयभगवान जैन, नरेंद्र अरोरा, गुरमीत सिंह, सुरेश परिहार, सुधीर अरोरा, राकेश गंभीर आयुष्ज्ञ तनेजा, जतिन नागपाल, आनन्द शर्मा, बॉबी टुटेजा, दीपक ठुकराल, हरीश गुम्बर,सुषमा अग्रवाल, ललित बिष्ट, श्रीओम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदिशामिल थे। वहीं यात्र पर जाने वालों में अंकित नरूला, रतन मजूमदार, नितिन, सिंहघल, गौरव वर्मा, चेतन खुराना, राघव गुप्ता, पियूष कुमार, अजय कुमार, विशाल, गुम्बर, चतन कुमार, सुनील, ठुकराल, अजय चड्डा, सत्येंद्र कुमार , संजय अरोरा, मनोज छाबड़ा, समीर कुमार, अशोक कुमार, जसवीर सिंह, चेतन कुमार, आरती मुंजाल, जगदीश प्रसाद, प्रेम कुमार, निरंजन मुंजाल, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, हरि शंकर, राजेंनद्र गोयल, राजन राठौर, सहित दर्जनों यात्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *