Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गंगा यात्रा से प्रियंका का वार

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने प्रचार का आगाज प्रयागराज से किया है। यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। प्रियंका की यह तीन दिवसीय बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की है। गंगा यात्रा शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने मंदिर में लेटे हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद वह अक्षयवट भी गईं और फिर मनैया घाट से प्रियंका गांधी की यात्रा शुरु हुई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और आम लोगों से सीधे संवाद किया। प्रियंका ने यहां से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों-करोड़ रुपये दे दिए। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी 140 किमी की यात्रा में जगह-जगह इसी तरह रुकेंगी। और आम लोगों से संवाद करेंगी।प्रियंका की बोट यात्राप्रियंका गांधी ने प्रयागराज से बोट यात्रा का आगाज कर दिया है। ये यात्रा कुल 140 किमी लंबी है।गंगा तट पर बसे लोगों को पहली बार इतनी बड़ी शख्सियत से मिलने का अवसर मिलेगा, विशेष कर मांझी, केवट मछुआरों को जिनका धीरे धीरे रोजगार छिनता जा रहा है।जबकि दूसरा पड़ाव सिरसा घाट होगा, जहां प्रियंका गांधी पुलवामा के शहीद के परिवार से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी का तीसरा पड़ाव लाक्षागृह का घाट होगा, जिसकी कहानी महाभारत में मिलती है। यहां वो स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। आिखर में वो सीतामढ़ी घाट पहुंचेंगी, जिसे सीता के निर्वाण स्थान की मान्यता है। प्रियंका गांधी प्रयागराज में छात्रों से भी मिलेंगी। वो यहां इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के करीब 15 छात्रों के साथ युवाओं के मसलों और देश के हालात पर चर्चा करेंगी। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे कार्यकाल के दौरान रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम करते आए हैं। इसके जवाब में प्रियंका गांधी आज सांची बात करेंगी। साथ ही बीजेपी के चाय पर चर्चा के जवाब में प्रियंका नाव पर चर्चा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *