February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व सीएम खंडूरी के पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष आज बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे भाजपा को करारा झटका लगा है। राहुल की जनसभा के दौरान बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, के अलावा टिहरी की नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृपाली के अलवा सहित कई भाजपा और बसपा नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन था लिया। खंडूडी के कांग्रेस में आने से पार्टी के नेता उत्साहित है। पार्टी के नेताओं को इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में मिलने की उम्मीद है। बता दें खंडूरी के पिछले कई दिनों से कांग्रेस में शामिलने होने की चर्चाएं थी। हालाकि भाजपा उन्हें कांग्रेस में शामिल होने से रोकने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास कर रही थी। भाजपा के वरिष्ठ न ेताओं की हर कोशिश आखिरकार नाकाम रही और आखिरकार आज राहुल गाधी की र ैली में खंडूरी ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ले ली। माना जा रहा है कि मनीष खंडूरी आगामी लोकसभा चुनाव में पौड़ी से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। इससे इस सीट पर भाजपा के लिए राह मुश्किल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *