Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। ढोलक बस्ती मार्ग शराफत कबाड़ी की दुकान के सामने थाना बनभूलपुरा से अभियुक्त वसीम पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड 33 इंदिरानगर बड़ी रोड, सरताज कुरैशी पुत्र दिलशाद कुरैशी निवासी इंदिरानगर छोटी रोड वार्ड 31, शमशाद पुत्र सरफराज उर्फ जाट निवासी इंदिरानगर ठोकर के पास वार्ड 26 को एनडीपीएस एक्ट में क्रमशः 3.5 ग्राम स्मैक, 3.0 ग्राम स्मैक व 3.5 ग्राम स्मैक कुल 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि वह स्मैक सलीम नामक व्यक्ति लालकुआं के पास से लेकर आते हैं। सलीम के बारे में वह इससे अधिक नहीं जानते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वह स्मैक खुद पीते हैं और कुछ बनभूलपुरा क्षेत्र में बेच देते हैं। अभियुक्त श्मशाद व मो. वसीम पूर्व में भी अवैध स्मैक बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, संजय साहनी, एसआई कृपाल सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *