February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वाहन स्वामियों ने विधायक शुक्ला का किया घेराव

वाहन स्वामियों ने विधायक शुक्ला का किया घेराव
किच्छा(उद संवाददाता)। शांतिपुरी क्षेत्र के दर्जनों वाहन स्वामियों ने आज विधायक राजेश शुक्ला का घेराव कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।कुन्दन सिंह कोरंगा के साथ पहुंचे दर्जनों वाहन चालकों ने विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि गोला नदी में सरकार द्वारा खनन गेट खोले जाने के बाद से ही सरकारी खुदान गेट पर रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- ट्राॅली जिनके टैक्स अभी तक जमा नहीं हो पाए हैं को खुदान में भाग नहीं लेने दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक राजेश शुक्ला से निवेदन किया कि लाॅक डाउन के दौरान टैªक्टर-ट्राली के टैक्स जमा करने में छूट देने व जब तक खुदान में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रशासन से दिलायी जाये। विधायक राजेश शुक्ला ने सभी वाहन स्वामियों की समस्याओं को सुना और इस संबंध में कल जिलाधिकारी नीरज खैरवाल से मिलकर वार्ता करके उक्त समस्या के समाधान को आश्वस्त किया। इस दौरान नंदन सिंह चैहान, दिग्विजय सिंह खाती, विधायक प्रतिनिधि टीकम सिंह कोरंगा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *