February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाते से उड़ाये 51हजार

रुद्रपुर,1दिसम्बर। मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति को वेरिफिकेशन कोड बताते ही उसके खाते से 51हजार रूपए निकाल लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारीपुलिस को दे दी गयी है। रविन्द्रनगर निवासी गोविंद प्रसाद पुत्र राम विलास ने बताया कि गत 30 नवम्बर की सायं उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन से सम्बन्ध होना बताया और मेरे कार्ड व खाते के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि क्रेडिट कार्ड सही चल रहा है और बोला कि मोबाइल पर एक वेरीफिकेशन कोड आयेगा जो सूचित करना है जिसके पश्चात क्रेडिट कार्ड पुनः वेरीफाई हो जायेगा। गोविंद का कहना है कि जब मैंने उसे वेरीफिकेशनकोड बताया जिसके कुछ ही देर पश्चात उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 51049-52 रूपए निकाले गये हैं। गोविंद ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *