February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित वाहन ने राहगीर को रौंदा

रुद्रपुर,29नवम्बर। आज प्रातः नैनीताल मार्ग पर मेट्रोसिटी कालोनी गेट के समीप तीव्र गति से जाते अज्ञात वाहन चालक ने मार्ग किनारे पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भूरारानी निवासी गोपाल शंकर पुत्र दुलाल कूड़ा बीनकर बेचता है और अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसने बताया कि आज प्रातः वह नैनीताल मार्ग पर मेट्रोसिटी कालोनी गेट के समक्ष पैदल जा रहा था इसी दौरान पीछे की ओर से तेज गति से आते अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसका पैर वाहन के नीचे आकर कुचला गया। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राह गुजरते लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचायाा चिकित्सकों ने गोपाल के पैर में गंभीर चोट बतायी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। वहीं अन्य घटनाओं में आदर्श कालोनी घासमंडी निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र स्व- शिवलाल जगतपुरा निवासी सोनू पुत्र पिंकू प्रसाद, उसका भाई नीरज व धरमपुर निवासी दीपक पुत्र रमेश भी घायल हुए जिनका जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *