February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसा संदिग्ध युवक दबोचा

रुद्रपुर। मोहल्ला जगतपुरा में घर में घुसकर दरवाजा खोल रहे संदिग्ध युवक को परिजनों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि मोहल्ला जगतपुरा में एक युवक घर के भीतर जा घुसा जहां परिजन छत पर सोय हुए थे। युवक ने जब घर में कमरे की चिटकनी खोली तो आवाज आने पर परिजनों को आभास हुआ और वह तुरन्त नीचे आ गये। जहां उन्होंने अनजान युवक को खड़ा पाया। परिजनों ने युवक को दबोच लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के लिये युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि घटना के समय युवक नशे की हालत में था और खुद को रामपुर निवासी बताता हुआ सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में वाहन चालक पद पर कार्यरत बता रहा था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *