February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान
सितारगंज। (उद सम्वाददाता)  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुख्य चैराहे में चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों बाइक सवारों के चालान काटे। इस दौरान महामारी से बचाव को लेकर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को एसआई धीरेन्द्र परिहार, महिला उपनिरीक्षक ने मुख्य चैराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर बिना मास्क के घूम रहे 12 लोगों पर जुर्माने की करवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 बाइक पर एमबी एक्ट के तहत करवाई की गई। इसके साथ ही रेट्रो साइलेंसर लगी पांच बाइक सीज की गई। इस मौके पर बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे लोगो पर भी जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *