February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

रुद्रपुर। आदर्श कालोनी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गयी। परिजनों ने  उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि आदर्श कालोनी निवासी प्यारेलाल बीएसएनएल विभाग में कार्यरत हैं। उसकी बड़ी पुत्री नेहा मानसिक रूप से कमजोर है। गत प्रातः नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गयी। तब से परिजन उसकी सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन में जुटे हैं। जब नेहा का कहीं कोई पता नहीं चला तो आज परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लापता युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *