February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक पर पुत्री को अगवा करने का आरोप

रुद्रपुर,30नवम्बर। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बरेली निवासी युवक पर उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विगत दिवस जब वह फैक्ट्री में काम करने गयी थी तो उसकी पुत्री घर में मौजूद थी। जब उसका पुत्र किसी कार्य के लिए घ्ज्ञर आया तो पुत्री को घर में न पाकर आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि वह काफी समय से घर में नहीं है। उसके पश्चात पुत्र से सूचना मिलने पर वह फैक्ट्री से घर लौटी और पुत्र के साथ लापता पुत्री की खोजबीन में जुट गयी। देर रात खोजबीन करने के दौरान पता चला कि उसकी पुत्री को बरेली निवासी युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है और पुत्री को भगाने में एक महिला का भी हाथ है। महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस से अगवा की गयी पुत्री की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *