February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला अस्पताल में डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया

जिला अस्पताल में डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मारक ट्रस्ट की ओर से विधायक राजेश शुक्ला ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में तैनात कोरोना योद्धाओं जिसमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सहायक लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, सफाई कर्मचारी, फार्मासिस्ट सभी का सम्मान किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि समाज में डाॅक्टरों को भगवान का दर्जा दिया है, कोरोना महामारी से बचाव के लिए डाॅक्टरों ने निरंतर प्रयास कर उक्त को चरितार्थ कर रहे हैं। कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां पर खतरा ज्यादा है लेकिन समस्त कोरोना योद्धाओं ने जिसमें पुलिस प्रशासन, चिकित्सक एवं अन्य कोरोनावायरस अपने सहयोग से जिले को सुरक्षित रखा है जो प्रशंसनीय है। विधायक शुक्ला ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डीडी रखोलिया, कोरोना नोडल डाॅ गौरव अग्रवाल, डाॅक्टर एम के तिवारी, डाॅक्टर आरडी भट्ट, आर के सिन्हा, पीसी पंत, गगनदीप मिश्रा, वाईएस बृजवाल, नागेंद्र चैधरी, यदु राज भट्ट, महिला चिकित्सा अधिकारी कंचन चैबे, अर्चना मेहरा, रक्षिता साह, हिमांशु अस्थाना, प्रबंधक जिला चिकित्सालय अजयवीर सिंह, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चैधरी, प्रवीण माथुर, हिमांशु बिष्ट, गोविंद प्रजापति, रूसी, चंदन साह, रामाशीष, स्टाफ नर्स पूजा रानी, सीमा कुमारी, रीना मंडल, रेनू बाला, सीमां, उर्मिला राय, चंद्रशेखर, संदीप सिंह, सोनिया राय, गुरमुख सिंह समेत समस्त फार्मासिस्ट, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्त्पल दीक्षित, रवि ठुकराल, सुनील शुक्ला, हितेश लालवानी, अजय कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *