February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला से मोबाइल लूटकर भागते दो दबोचे
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। आज दिनदहाड़े श्याम टाकीज रोड पर होटल कंचन तारा तिराहा पर बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रही महिला के हाथ से मोबाइल झपट लिया और भागने लगे महिला के शोर मचाने पर आसपास खड़े लोगों ने युवकों का पीछा किया और डीडी चैक के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस उनसे गहरी पूछताछ कर रही है।महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट केम्प थाना क्षेत्रातर्गत तीन पानी डाम फुलसुगा निवासी मीना पत्नी राजपाल आज बैंक में खाता खोलने के लिए पैदल जा रही थी। अभी वह किसी परिचित से मोबाइल पर बातचीत करते श्याम टाकीज रोड में होटल कंचन तारा तिराहा के समीप पहुंची थी इसी दौरान पीछे की ओर से बाइक सवार दो युवक अचानक उसके पास आकर रुके और उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया तथा मौके से भागने लगे जिस पर मीना ने शोर मचाया। आसपास खड़े युवकों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू किया। जब भागते युवक डीडी चैक के समीप पहुंचे तो लोगों के शोर की आवाज सुनकर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक पर भाग रहे युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवक महिला के हाथ से मोबाइल झपट कर भाग रहे थे।इधर मामले की जानकारी मिलते ही आवास विकास चैकी पुलिसकर्मी भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही थी। इधर पीड़िता मीना ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *