किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में छाया जय गुरुदेव इंडस्ट्री
पंतनगर।देश के प्रतिष्ठित कृषि आयोजनों में शुमार अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के 119वें संस्करण में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और किसानों के लिए उपयोगी नवाचारों के कारण ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड हासिल किया। यह सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।पंतनगर में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित किसान मेले में देशभर से कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों, कृषि वैज्ञानिकों, संस्थानों और उद्यमियों ने भाग लिया। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों के बीच जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज का स्टॉल किसानों और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल पर आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और किसानों के लिए उपयोगी उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए।मेले के दौरान कंपनी की टीम ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया तथा उन्हें कृषि से जुड़ी नई तकनीकों और उत्पादों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने भी कंपनी की पहल और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।इस उपलब्धि में कंपनी के सीईओ रोहित गंबर के नेतृत्व में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से दिवाकर ;सेल्स हेडद्ध, युग, सार्थक, आकांक्षा, भुल्लर, मिहिर, पलविंदर, कपिल, राहुल, सविता सहित अन्य समर्पित स्टाफ सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क के चलते कंपनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, नवाचार और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज किसानों के हित में नई तकनीकों और आधुनिक कृषि समाधानों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
