Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..सुद्धोवाला जेल में कर्मचारी ने लगाई फांसी ,सुसाइड नोट मिला

देहरादून। सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहथे थे। बुधवार सुबह कार्यालय में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान थे। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *