February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में सांप ने छात्र को डसा, मौत
रुद्रपुर,। निकटवर्ती ग्राम शिमला पिस्तौर में देर शाम घर के बाहर खेल रही एक 10वर्षीय छात्र को सांप ने काट लिया। उसे परिजन अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी घन श्याम की 10वर्षीय पुत्री संधया कल देर शाम को घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान संधया को सांप ने काट लिया। बताया जाता है कि छात्र को सांप के काटने की जानकारी परिजनो को मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया और उसे उपचार को स्थान पर ले जाने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक छात्र को बिलासपुर रोड पर स्थित अस्पताल लेकर पहंुचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोशित कर दिया। चैकी प्रभारी नवीन बुधाानी ने बताया कि देर शाम को घर के बाहर खेलते समय उसे सांप ने काट लिया था। संधया कक्षा 4में पढ़ती थी। छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *