February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो महिला श्रमिकाें सहित तीन घायल

रुद्रपुर,27नवम्बर। आज प्रातः सिडकुल क्षेत्र में मार्ग किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को तेज गति से आते अनियंत्रित ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक के पास खड़ी दो महिला श्रमिकाें सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 55डब्लू/2163ा का चालक प्रदीप गुरूग्राम से सामान लेकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री जा रहा था। प्रातः ट्रक की सिडकुल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बाइक से टक्कर हो गयी जिससे बाइक के पास खड़ी दो महिला श्रमिकों कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप मूल निवासी ग्राम सेवा ज्वालापुर मीरगंज बरेली रवि पुत्र ख्यालीराम, उसकी बहन कुसुम व मछली मार्केट ट्रांजिट कैंप निवासी आरती पुत्री हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया। घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *