February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी
किच्छा। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलकत्ता फार्म चैकी क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में पेड़ के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली अंतर्गत कलकत्ता फार्म चैकी स्थित ढौराडाम के निकट गन्ना सेंटर पर एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव राहगीरों द्वारा देखा गया। बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ में कड़ा व उसके पास एक लाल रंग का गमछा भी मिला है। लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *