February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास

रुद्रपुर। आज प्रातः मोहल्ला विवेकनगर ट्रांजिट कैंप में पति ने पत्नी का गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह पति के चंगुल से बचकर महिला थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी। मोहल्ला विवेकनगर निवासी प्रीती ने बताया कि उसका विवाह दस वर्ष पूर्व सोनू से हुआ था और उसका 9 वर्षीय पुत्र बादल है। उसने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से पति सोनू उससे लगातार 50हजार रूपए की मांग कर रहा है। गरीब परिवार होने के कारण उसके परिजन पैसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे जिस पर उसका पति निरन्तर उससे मारपीट करता है और घर से निकाल देता है। उसने बतायाकि पति हल्द्वानी में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाता है और नशा भी करता है। उसका कहना है कि आज प्रातः पति सोनू ने फिर 50हजार रूपए की मांग की और मारपीट कर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। किसी तरह वह पति के चंगुल से मुक्त हुई और बचकर यहां आयी है। प्रीती का यह भी आरोप है कि पति अपने परिजनों के उकसाये में आता है। पुलिस को दी तहरीर में प्रीती ने अपनी जान माल का खतरा बतायाहै। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *