Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ज्वैलर्स की दुकान से चुराये सोने के दाने

हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला स्थित वर्मा जी ज्वैलर्स की दुकान में एक आरोपी ने चांदी की अंगूठी लेने के बहाने सोने के 10 दाने चुरा लिए। ज्वैलर निशांत वर्मा ने बताया कि उसके पिता मूल चंद्र वर्मा और कारीगर दुकान में बैठे थे। तभी एक व्यक्ति दुकान में पहुंचा और उसने 500 रुपये की चांदी की अंगूठी खरीदी। उसने जैसे ही 2000 का नोट दिया तो दुकान स्वामी मूल चंद्र खुले पैसे निकालने को तिजोरी की ओर घूमे। इसी बीच कारीगर भी कुछ करने चला गया। तभी आरोपी ने सामने प्लेट में रखे सोने के दाने पर हाथ साफ कर लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी में सोने के दाने उठाते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *