February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिवनगर काॅलोनी को किया गया सैनिटाइज

गदरपुर(उद संवाददाता)। महाराष्ट्र से लौटे दो लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद चर्चा में आई शिव नगर काॅलोनी को बाहरी व्यत्तिफयों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है रविवार को नगर पालिका प्रशासन की तरफ से भेजे गए कर्मचारियों द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा के छिड़काव से पूरी काॅलोनी को सैनिटाइज किया गया और काॅलोनी वासियों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई। स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों द्वारा कोरोनावायरस दोनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का चिन्हीकरण भी किया जा रहा है। जैसा की विधित होगी कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र से कामकाज बंद होने पर अपने आॅटो में बैठ कर गदरपुर लौट रहे ग्राम शिवनगर काॅलोनी निवासी दो लोगों को पुलभट्टा बाॅर्डर पर पुलिस द्वारा रोका गया था। स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच हेतु सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे जिसके बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन द्वारा दीनू विश्वास और उत्तम सरकार को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। वहीं, उनके संपर्क में आए आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी क्वाॅरेंटाइन सेंटर भिजवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा शिव नगर काॅलोनी में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए काॅलोनी को सील कर दिया गया है इसी क्रम में रविवार को पालिका प्रशासन के सहयोग से सफाई कर्मचारियों की एक टीम द्वारा शिव नगर काॅलोनी को सेनीटाइज किया गया। इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि कोरोना पाॅजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा पल-पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *