Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
किच्छा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखदेव पुत्र जागीर सिंह अमरिया पीलीभीत निवासी किच्छा के रैनबसेरा में रहता था। बताया जाता है कि वह भीख मांग कर अपना गुजर बसर करता था। आज प्रातः शुगर फैक्ट्री गेट के सामने मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *