February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक का शव मिलने से सनसनी
लालपुर(उद संवाददाता)। मेहराया रोड पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि नशे के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।ग्राम रामेश्वरपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह लालपुर के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चैकीदार है उनका बेटा निर्भय सिंह (32 ) नशे का आदी है वह 3 दिन पूर्व घर से निकला था उसके पिता ने बताया कि शनिवार को वह मिला था कहने के बावजूद वह घर नहीं गया परिजनों के अनुसार मेरे काफी दिनों से तनाव में रहता था और कई कई दिनों तक घर नहीं आता था रविवार शाम 7 बजे के आस-पास मेहरा या रोड पर खाली प्लाॅट में झाड़ियों के पास उसका शव ग्रामीणों ने देखा लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी चैकी प्रभारी ललित मोहन रावल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उनकी सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश मलिक समे तमाम पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *