February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं ने उठाई गरीबों को भोजन देने की जिम्मेवारी

राज सक्सेना
किच्छा। कोरोना वायरस की देश में दस्तक के बाद से पूरे देश को लाॅकडाउन किया गया है ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करने वाले परिवारांे तक भोजन पहुॅचाने की। जिसके लिए क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने पालिका प्रशासन एवं उपजिलाधिकारी का सहयोग करते हुए क्षेत्र में मिसाल कायम करने का काम किया। इसके अलावा क्षेत्र की जनता को ऐसे वक्त में सहयोग करने में मोदी कैन्टीन, गुरुद्वारा सिंह सभा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रसोई, कांग्रेस पार्टी सहित अनेक संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। विदित हो कि लाॅक डाउन के बाद से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं पालिका अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि ऐसे में गरीब तथा असहाय लोगों तक भोजन की आपूर्ति कैसे हो। जिसके बाद क्षेत्र की इंस्टीटयूट आॅफ सोशल डेवलमेंट, जिम्मेदारी डाॅट काॅम, प्रयास फाउण्डेशन, ग्रीन इनवायमेंट, अरनी एजुकेशनल सोसाईटी, टीम एल्फाईन, इंडिया रेडक्रास सोसाईटी सहित सूरजमल कन्या महाविद्यालय सचिव एसएन शर्मा ने हाथ बढ़ाते हुए ऐसे परिवारों की जिम्मेदारी लेते हुए राहत पहुंचाने का काम किया। इस क्रम में तीन अप्रैल तक संस्थाओं द्वारा ईएसडी संस्था द्वारा क्षेत्र के गरीब जनता को 210 पैकेट कच्चा राशन, इंडियन रेडक्रास सोसाईटी द्वारा 355 पैकेट पका भोजन तथा 110 कच्चे भोजन के पैकेट, जिम्मेदारी डाॅट काॅम द्वारा 1336 पैकेट पका भोजन व 407 पैकेट कच्चा भोजन, इसके अलावा प्रयास फाउण्डेशन द्वारा 592 पैकेट पका भोजन तथा कच्चे भोजन के 210, ग्रीन इनवायरमेंट संस्था द्वारा 1074 पके भोजन के साथ 897 पैकेट, अरनी इजुकेशनल सोसाईटी द्वारा 970 पके भोजन के पैक के अलावा 406 कच्चे भोजन के पैक, टीम एल्फाईन द्वारा 135 पके भोजन के साथ 180 पैकेट कच्चे भोजन के वितरित कर पालिका प्रशासन को सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा सामाजिक संस्था सूरजमल कन्या महाविद्यालय के सहयोग से ग्रामीण अंचलांे तक पहुॅचकर प्रत्येक व्यक्ति को भोजन पहुॅचाने का काम किया जा रहा है। इस क्रम में 18242 लोगों तक पका भोजन, मुख्यमंत्री राहत कोष से 130 व सामाजिक संस्था के माध्यम से 2438 परिवारो को कच्चा भोजन पहुॅचाने का काम किया गया है। उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश व अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि संस्थाओं की मानिटरिंग के साथ सभी संस्थाओं को वार्डाे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसे पात्रांे तक भोजन पहुॅचाने का प्रयास किया जा रहा है जो वास्तव में भोजन के पात्र है। जिससे ऐसी विषम परिस्थिति में प्रत्येक परिवारो को भोजन से वंचित न रहना पड़े।

पालिका प्रशासन हर सम्भव प्रयास करते हुए पात्रो तक भोजपा पहुॅचाने के लिए तत्पर है ऐसे में व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा राशन, पक्के भोजन, सब्जी तथा फलो के वाहनों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है तथा ऐसी विसम परिस्थिति में प्रत्येक व्यक्ति तक जरुरत की वस्तु पहुॅचा पाने प्रयास सार्थक हुए है।

दर्शन कोली, अध्यक्ष नगर पालिका किच्छा

कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र का कोई भूखा न सोये इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दिन पके भोजन की व्यवस्था की जा रही है देश मे लाॅक डाउन के बाद गरीब तथा रोजमर्राह की दिहाड़ी करने वालो के सामाने भोजन का संकट आ गया था ऐसे में राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है ऐसे लोगों तक भोजन पहुॅचाने का जो कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

संजीव कुमार सिंह पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

मोदी कैन्टीन के माध्यम से जनता को रोजना भोजन करा संकट की घड़ी में राहत देने का काम किया जा रहा है, भाजपा नीतियों मे देश की जनता हितों को ध्यान रखना प्राथमिकता मे शामिल है, तथा देश प्रत्येक नागरिक ऐसे संकट की घड़ी मे देश के साथ काधे से काधा मिलाकर खड़ा है प्रत्येक व्यक्ति लाॅक डाउन में सहयोग कर विश्व में मिसाल बनाने का काम कर रही है।

विवेक राय मण्डल अध्यक्ष भाजपा

गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा पूरे शहर में पक्का भोजन वितरण करते हुए क्षेत्र को ऐसे समय में सहयोग पहुॅचाने का काम किया जा रहा है, संस्था द्वारा विगत एक सप्ताह से अधिक से समय शहर के विभिन्न क्षेत्रो के लोगो को पक्के भोजन पहुॅचाकर सिखी का धर्म निभाने का प्रयास किया गया है, जनता को देश हित मे परिवार के साथ रहते हुए कोरोना से डटकर मुकाबला करना चाहिए।

निर्मल हंसपाल स्टेज सकेट्री, गुरुद्वारा सिंह सभा

संघ परिवार ने हमेशा देश हित मे कार्य किया है ऐसी विसम परिस्थितियांे में जनता जहां भोजन के संकट से गुजर रही है ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार द्वारा पके भोजन के लिए रसोई चला जनता को भोजन पहुॅचाने का काम किया जा रहा है जिसके लिए स्वयं सेवक संघ समस्त कार्यकर्ता बधाई पात्र है। देश को ऐसे समय एक जुटता से ही ऐसी परिस्थितियो से बाहर लाया जा सकता है।

ठाकुर विवेक दीप सिंह स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *