February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चेयरमैन और सभासदों ने ली शपथ

दिनेशपुर 30 नवंबर । निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी ने विजयी जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व नगर वासियों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज अध्यक्ष सीमा सरकार व वार्ड नंबर 1 से सुकुमार सरकार, वार्ड 2 से सुकुमार सरकार, वार्ड 3 से प्रशांत मालाकार , वार्ड 4 से प्रोजीत मंडल, वार्ड 5 से सुनीता मिस्त्री, वार्ड 6 से कनुप्रिया शाह, वार्ड 7 से ब्यूटी सील, वार्ड 8 से सत्यजीत विश्वास, वार्ड नो से गोविंद मंडल को उप जिला अधिकारी विजय प्रकाश ने शपथ दिलाई। इस दौरान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में ऽासा उत्साह देऽा गया। नगर वासियों ने नगर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने चेयरमैन व सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत दिनेशपुर उत्तराऽंड की नायाब और अनोऽी नगर पंचायत साबित होगी। विकास के लिए विधायक निधि के अलावा अन्य मदों से दिनेशपुर का विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडलअध्यक्ष हिमांशु सरकार, पूर्व मंडल अध्यक् चंद्रकांत मंडल, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनितादुबे, सोसायटी अध्यक्ष रोहित मंडल, भोला शर्मा, कड़क सिंह कार्की, संजीत कुमार, सोवन सिंह कोरंगा, अतुल पांडे, निततो मंडल, विनय सरकार, सुभाष हालदार, रमेश कोश्यारी, सुधांशु सरकार, मनोज विस्वास, सुशांत सरकार, अनंदिता सरकार, सस्ती डाली, शिऽा डाली, राधा विस्वास, गुरवंत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *