February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल व वनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के पास थाना वनभूलपुरा से अभियुक्त मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी नमरा मस्जिद के पास के कब्जे से चार ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह बहेड़ी रोडवेज बस अड्डे से एक सिंकू नाम के आदमी से स्मैक लाकर महंगे दामों पर वनभूलपुरा में बेचता है। अभियुक्त को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है और उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अभियुक्त पर पूर्व में भी चार मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *