February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो घरों में भड़की आग,कई भैंसें भी झुलसीं

किच्छा। भूसे के ढेर में आग लगने से कई भैंसें झुलस गयीं और कई क्विंटल भूसा भी जलकर राख हो गया। अग्निकांड की चपेट में दो मकान भी आ गये। उनमें भी आग फैलने लगी। आनन फानन में गृहस्वामियों ने मकानों से अपना सामान निकाला लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड से महिलाओं में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार पुरानीगल्ला मंडी में आरिफ का भूसे का ढेर था जहां अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी जिसकी चपेट में आकर भूरे और इरफान का भूसा भी आग की चपेट में आकर राख हो गये। आग के कारण भूरे की आठ और इरफान की दो भैंसें भी झुलस गयीं और तीनों का लगभग 15 क्विंटल भूसा भी जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी जद में भूरे और इरफान के मकान भी आ गये और सामान जलने लगा जिससे वहां हड़कम्प मच गया। दोनों ने परिजनों की मदद से घर में रखा सामान बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल इस अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरिफ ने बताया कि इस स्थान पर नशेड़ी बैठे रहते हैं जिनके कारण भूसे के ढेर में आग लग गयी और यह नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *