February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

रूद्रपुर। एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग और उसके परिजनों ने शादी का दबाव डाला तो युवक और परिजन उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 9 की छात्र है। इस स्कूल में एक युवक भी पढ़ता है जिस कारण उनकी जान पहचान हो गयी। उस युवक ने नाबालिग को ऊंचे ऊंचे ख्वाव दिखाये जिसके बहकावे में वह नाबालिग आ गयी। इस दौरान युवक उसके घर में घुस आया और जबरन उससे दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर वह शादी का झांसा देने लगा। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक इच्छा विरूद्ध नाबालिग को घर से बाहर ले गया और दुष्कर्म करता रहा। जब उसके और उसके परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव डाला तो वह टाल मटोल करने लगा और उसके परिजन भी मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *