Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क किनारे मिला विक्षिप्त युवक का शव

सितारगंज। नगर के पीलीभीत मार्ग पर विक्षिप्त युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। गुरुवार की तड़के पीलीभीत मार्ग पर गोरीखेड़ा गांव के निकट राहगीरों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी लाया गया। जहां से पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। एक दो बार उधर से घूमते हुए देखा गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मौत के कारण का पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *