Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदर्शन कर टावर लगाने का काम रूकवाया

रूद्रपुर। मोहल्ला रम्पुरा में आबादी क्षेत्र में लगाये जा रहे टावर के खिलाफ प्रदर्शन कर मोहल्लेवासियों ने टावर निर्माण का कार्य रूकवा दिया। जानकारी के अनुसार एटीसी कम्पनी द्वारा मोहल्ला रम्पुरा में टावर लगाने का काम शुरू किया गया था। जब मोहल्लेवासियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने कड़ा विरोध किया तथा निर्माण कार्य रूकवाने के लिए निगम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। मोहल्लेवासियों के कड़े विरोध के चलते जिस स्थान पर टावर निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया था वहां काम रूकवा दिया गया। मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि यहां टावर लगाया जाता तो टावर से उत्पन्न होने वाली घातक किरणों से संक्रामक रोग फैलते साथ ही आंधी-तूफान के दौरान टावर गिरने से गंभीर हादसा भी हो सकता था। फिलहाल टावर निर्माण का कार्य रोक दिय गया है और निर्माणदायी संस्था द्वारा सामग्री उठाये जाने का काम शुरू करा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में हीरालाल, श्यामा, हरीश, सोमा, सरिता, काशीराम, विमल, लक्ष्मण सिंह, मुनीष, संजय, बबिता, विद्या, छोटेलाल, ध्रुव, विशु, अमित, सुमन, खानचंद, लक्ष्मी, रानी, रामचंद्र, अर्जुन, आदित्य, जगदीश, मनोज, सुरेश, संजीव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *