Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिसकर्मी नारायण सिंह का निधन

रूद्रपुर। आवास विकास चैकी में तैनात पुलिसकर्मी नारायण सिंह का गत दिवस निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। गतरात्रि मृतक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर यहां कोतवाली परिसर में लाया गया जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी 51वर्षीय नारायण सिंह बिष्ट ने करीब एक वर्ष पूर्व आवास विकास चैकी में कार्यभार ग्रहण किया था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। चिकित्सकों द्वारा उनके फेफड़ों में पानी भरा होना बताया गया। नारायण सिंह बीते दिनों अपना उपचार कराने भोजीपुरा स्थित श्रीराममूर्ति अस्पताल में भर्ती हुए थे। गत देर सायं उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। यह जानकारी मिलते ही आवास विकास चैकी सहित विभाग के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। परिजन रात्रि में स्व- नारायण सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कोतवाली परिसर पहुंचे जहां पुलिस के तमाम अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसके पश्चात परिजन स्व- नारायण सिंह के पार्थिव शरीर को संस्कार के लिए पैतृक निवास अल्मोड़ा ले गये। स्व- नारायण सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों सहित परिवार रोता बिलखता छोड़ गये हैं। इधर ट्रांजिट कैंप थाने में आयोजित शोकसभा में स्व-नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई धर्मेन्द्र आर्य, जितेंद्र सिंह, गोल्डी घुघुत्याल, शंकर राम आगरी, दिनेश सिंह, आवास विकास चैकी प्रभारी योगेश कुमार, विनोद भट्ट, हरीश चंद, कुंदन सिंह, भुवन पांडे, उमेश पंत, जगदीश दुगताल, दिगम्बर सिंह, नरेंद्र कुमार, नंदन सिंह, आनंद बल्लभ, गिरीश राम, किशोर गिरी, कुलदीप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *