Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

काशीपुर। ग्राम बन्ना खेड़ा बाजपुर निवासी कृष्ण सिंह पुत्र भागमल सिंह बैलपड़ाव रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता है। बताया गया कि लगभग सप्ताह भर पूर्व जब वह बाइक पर सवार होकर डड्ढूटी जा रहा था। मार्ग में अपने एक साथी का इंतजार करने के लिए वह सड़क के किनारे बाइक से खड़ा था इसी दौरान बैलपड़ाव रोड पर अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें उसे गंभीर चोटें आ गयीं। घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गत सायं उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। पुलिस ने दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *