Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया नमन

रूद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व- राजीव गांधी की प ुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव इंदिरा कालोनी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि स्व- गांधी ने देश को नई दिशा व दशा दी थी। 18वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया था। शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर, ग्रामीण क्षेत्रें में जवाहर नवोदय विद्यालय व महिलाओं को पंचायतों और निगमों में आरक्षण, पंचायती राज की स्थापना तथा टेलीकाम कम्प्यूटर क्रान्ति लाने का काम किया था। प्रदेश महामंत्री मीना शर्मा और अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं प्रारम्भ कीं। इस दौरान अमनदीप सिंह, राजीव कामरा, ममता नारंग, ममता रानी, बाबू खान, इंद्रजीत सिंह, अशोक मंडल, राकेश वर्मा, हरीश बावरा, पुरूषोत्तम अरोरा, कलीम अहमद, जमुना प्रसाद, राजू कोली, सचिन मुंजाल, हरेंद्र चैधरी, शर्मिला सिरोही, मोहन भारद्वाज, गणेश पंत, अनिल शर्मा, भुवन चंदोला, साबिर अहमद, मोहन खेड़ा, सरोजरानी, विधान सरकार, अशफाक अहमद, इरफान अली, आरिफ हुसैन, हीरा, संजीत, चन्द्रशेखर, सुनील जंडवानी, गौतम घरामी, चन्द्रशेखर डब्लू आदि मौजूद थे। काशीपुर- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व- राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद राजीव गांधी देश के पहले युवा प्रधानमंत्री बने। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में कंप्यूटर एवं इंटरनेट के जरिए सूचना क्रांति लाने का पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में पहुंचकर रोगियों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख गुरमुख सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा, पीसीसी सदस्य अरुण चैहान, राशिद फारूखी, प्रीत बम्ब, मुशर्रफ हुसैन, इल्यास महीगीर आदि मौजूद रहे। सितारगंज- नगर के कांग्रेसजनों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 28 वे शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया।मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर नगर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश में बहुत विकास कार्य किए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों को मजबूती प्रदान करने का काम किया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, अमरजीत चैधरी, नवतेजपाल सिंह, सरताज अहमद, मुख्तार अंसारी, वसीम मिंया, जिलानी अंसारी, मोहम्मद हनीफ, अिखलेश सिंह, सचिन गंगवार, विपिन खोलिया, महात्मा सिंह खाती, नाजिम खान, सुखचैन सिंह, कल्लू खान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *